पत्नी से मिलने ससुराल पहुँचे युवक की हत्या…! 40 दिन पहले शादी हुई थी…पत्नी ने ही ससुराल बुलाया था

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के सिंजो गांव में एक युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई है।युवक की पहचान लातेहार के डीही के रहने वाले सरफराज खान के रूप में हुई है।सरफराज खान की 22 जून को शादी नावाबाजार थाना क्षेत्र के सिंजो गांव में हुई थी।शादी के बाद से दुल्हन अपने मायके सिंजो में ही रह रही थी।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सरफराज अपनी पत्नी से मिलने के लिए सिंजो गांव आया हुआ था।देर शाम से वह लापता था। जिसकी जानकारी ससुराल वालों ने पुलिस को दी थी।गुरुवार को स्थानीय ग्रामीण सिंजो गांव के पास पिपरहवा जंगल के इलाके में मवेशी चराने गए थे। इसी क्रम में ग्रामीणों ने युवक का शव देखा,ग्रामीणों ने फौरन मामले की जानकारी पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद नावाबाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने शव की शिनाख्त सरफराज खान के रूप में की।साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया।

इस संबंध में नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।पत्नी ने ही 500 रुपये देकर सरफराज को ससुराल में बुलाया था। पुलिस पूरे मामले में सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है।जांच में कई जानकारी भी मिली है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृत युवक के परिजन लातेहार से पलामू पहुंच गए हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!