Ranchi:नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार …

राँची।राँची पुलिस ने नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली महिला ठग को बरियातू इलाके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला ठग उषा बाखला के ऊपर राँची के कई थानों में ठगी को लेकर एफआईआर दर्ज है। शातिर महिला ठग उषा बाखला को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया।उषा राँची के धुर्वा इलाके की रहने वाली है। नौकरी और दूसरे कामों को लेकर ठगी किए जाने को लेकर उषा बाखला पर राँची के बरियातू ,धुर्वा ,नामकुम और नगड़ी थाने में एफआईआर दर्ज है। गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को बरियातू पुलिस ने उषा को गिरफ्तार किया है।

राँची पुलिस के द्वारा प्रेस रिलीज में दी गई जानकारी के अनुसार बरियातू थाना क्षेत्र के रहने वाले मुन्ना यादव से उषा ने राँची के रिम्स अस्पताल में नौकरी के नाम पर 23 लाख रुपये की ठगी की थी। इस मामले को लेकर बरियातू थाने में एफआईआर दर्ज करायी गई थी। इसके तहत कार्रवाई करते हुए उषा की गिरफ्तारी की गई।

उषा बाखला के द्वारा खरसीदग के रहने वाले बिमल उरांव से 58 लाख रुपये, धुर्वा के रहने वाले सत्येंद्र कुमार दुबे से बिजनेस के नाम पर 3 लाख और नगड़ी निवासी बुलबुल मुंडा से नौकरी के नाम पर 22 लाख रुपये की ठगी की थी।इसके अलावा राँची जिला और आसपास के क्षेत्र के कई अन्य व्यक्तियों से भी उषा बाखला ने पैसे की ठगी की है। इस ठगी और धोखाधड़ी में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।पुलिस के अनुसार अब तक उषा बाखला ने एक करोड़ 6 लाख रुपए की ठगी की है।

error: Content is protected !!