तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई, हादसे दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

 

 

लोहरदगा।झारखण्ड में लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के धोबाली मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है।जबकि हादसे में एक युवक का गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को बेहतर इलाज के लिए राँची के रिम्स रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान गुमला जिला के लांजी नवाटोली निवासी हरि उरांव के 20 वर्षीय पुत्र सुनील उरांव और लोहरदगा जिला के सदर थाना क्षेत्र के कुटमु जेलखाना निवासी योगेश्वर उरांव के 20 वर्षीय पुत्र राहुल उरांव के रूप में हुई है। जबकि हादसे में लोहरदगा जिला के सदर थाना क्षेत्र का नदिया करचाटोली निवासी महेश उरांव का 20 वर्षीय पुत्र मोहित उरांव घायल हुआ है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर राँची से लोहरदगा की ओर लौट रहे थे।इसी दौरान भंडरा थाना क्षेत्र के धोबाली मोड़ के समीप तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।जिससे मौके पर ही सुनील और राहुल की मौत हो गई।जबकि मोहित उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के सूचना मिलने के बाद भंडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए राँची के रिम्स में रेफर कर दिया गया है।साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेजा जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना के बाद मृत युवकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी ने बताया कि तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के डिवाइडर से टकराने से दो युवकों की मौत हो गई है।साथ ही एक युवक घायल हुआ है।घायल को इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है।पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!