Ranchi:गश्ती के दौरान हवलदार को पैर में गोली मारने वाला एक कुख्यात अपराधी गिरफ्तार..एक सप्ताह पहले जेल से निकला था…
राँची।जिले के खलारी थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात्रि में गश्ती के दौरान पुलिस पार्टी पर गोलीबारी करने वाले एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार अपराधी राहुल दास एक अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह का सदस्य है। गिरफ्तार अपराधी के पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किया गया है।ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि 21 सितंबर की रात खलारी थाना क्षेत्र में गश्ती में तैनात सशस्त्र बल के ऊपर पुरनी राय स्थित बंबई होटल के पास समय करीब 12 बजे रात्रि बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के सफेद बाइक सवार संदिग्ध और सफेद रंग की कार के पास खड़े 4-5 अज्ञात संदिग्ध अपराधकमिर्यों द्वारा फायरिंग की गयी थी।
इस गोलीबारी की घटना को एसएसपी राकेश रंजन ने गंभीरता से लेते हुए उनके निर्देश पर उन्होंने खलारी डीएसपी के नेतृत्व तुंरत एक टीम गठित किया और एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।एसपी ने बताया कि गश्ती में तैनात हवलदार रामशरेख शर्मा के पैर में गोली लगने से वो गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे।इस संबंध में गश्ती दल के पदाधिकारी पुअनि रवि कुमार सोनी के द्वारा दिये गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बताया कि घटना में संलिप्त अपराधकर्मी राहुल दास (उम्र 29 वर्ष, पिता सहेन्द्र दास सा- बलेरी, थाना- हंटरगंज, जिला- चतरा) को राय-बुढ़मू रोड स्थित पाही जंगल के पास से हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया गया।साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल सफेद रंग की कार (मारुती सुजुकी बलेनो) और बिना नंबर का सफेद रंग की बाइक (अपाची) बरामद किया गया है।
ग्रामीण एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ से पता चला कि यह अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह का सदस्य है, जो झारखण्ड के राँची, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा और गिरिडीह जिला और बिहार के गया समेत अन्य जिलों में कई लूट, डकैती जैसे जघन्य आपराधिक कांडों में आरोपी है।यह अपराधी घटना से एक सप्ताह पूर्व शेरघाटी जेल से छूटा था और फिर से योजना बनाकर इस क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए मौके की ताक में था।इसी दौरान गश्ती दल की नजर अपराधियों पर पड़ गई, पकड़े जाने के डर से राहुल दास ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया।
अपराधियों के पास बरामद:
–एक लोडेड देसी कट्टा और 04 जिंदा कारतूस।
–7.62 एमएम की 10 पीस जिंदा गोली।
–सफेद रंग की मारुती सुजुकी बलेनो कार रजि० नं०- JH 03 N1396
–सफेद रंग की बिना रजि० नंबर की अपाची मोटरसाइकिल।
–घटना के समय अपराधी द्वारा पहना हुआ जींस पैंट और शर्ट।
पुलिस के हत्थे चढ़ा राहुल पुराना अपराधी है।उसके खिलाफ बिहार के साथ साथ झारखण्ड के कई जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।बिहार में गया के बाराचट्टी थाना कांड संख्या- 57/2016, धारा-395 भा०द०वि०, झारखण्ड के चतरा सदर थाना कांड संख्या- 251/2019 धारा-395 भा०द०वि०, चतरा के ही हंटरगंज थाना कांड संख्या- 175/2021 धारा-395/412 भा०द०वि० और गिरिडीह जिला के सरिया थाना कांड संख्या- 180/2024 धारा-309 (4) बी०एन०एस० एवं 27 आर्मस एक्ट के तहत मामले दर्जं हैं।

