अवैध पशु तस्करी का बड़ा नेटवर्क का खुलासा:कुख्यात पशु तस्कर सहित 12 तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज,बंगाल तस्करी के लिए हो रही थी लोडिंग, पुलिस पहुंचते ही अंधेरे का फायदा उठाकर भागे तस्कर..

-ओरमांझी में सोमवार आधी रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 41 गोवंश के साथ चार पिकअप किया गया था जब्त

राँची।राजधानी राँची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में गोवंश तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना पर सोमवार आधी रात पुलिस ने इरबा के मदरसा मोहल्ला में छापेमारी कर 41 गोवंशीय पशुओं के साथ चार पिकअप वाहनों को जब्त किया था। हालांकि पुलिस की दबिश पड़ते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे। मामले में 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, 9 मार्च की रात एसएसपी को सूचना मिली थी कि इरबा मदरसा मोहल्ला में कुछ तस्कर पिकअप वाहनों में गोवंशीय पशुओं को लोड कर बंगाल ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद ओरमांझी थाना में पदस्थापित पुअनि जयप्रकाश पासवान सशस्त्र बल के साथ रात करीब 12:30 बजे मौके के लिए रवाना हुए। करीब 12:45 बजे पुलिस टीम जैसे ही मदरसा मोहल्ला पहुंची, वहां चार पिकअप वाहन खड़े मिले और कुछ लोग बैलों को उन पर लोड कर रहे थे। पुलिस गाड़ी देखते ही सभी तस्कर मौके से भाग निकले। मौके पर जांच के दौरान पुलिस ने चार पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है।

इसके अलावा पुलिस ने मौके से कुल 41 गोवंशीय पशु बरामद किए, जिनमें 11 लाल, 22 सांवले, छह काले और दो सफेद रंग के बैल शामिल हैं। सभी पशुओं को रस्सियों से बांधकर रखा गया था। बरामद पशुओं को पुलिस की निगरानी में रखा गया है, जबकि चारों पिकअप वाहनों को ओरमांझी थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से गोवंशीय पशुओं की तस्करी कर उन्हें बंगाल के कसाइयों तक पहुंचाता था। वहां इन पशुओं का वध कर मांस को ऊंचे दामों पर बेचा जाता था।।

इस मामले में पुलिस ने नौशाद अंसारी, खेताब अंसारी, गुड्डू अंसारी (तीनों इरबा), चरका अंसारी, बब्लू अंसारी, क्युम अंसारी (तीनों कामता), साबीर अंसारी (परहेपाट, रातू) और रसीद अंसारी (उरुगुटु, ठाकुरगांव) समेत 12 लोगों को नामजद किया है। इसमे दो कुख्यात पशु तस्कर है।पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

वहीं पुलिस सूूूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, पशु तस्करी का बड़ा नेटवर्क का पता चला है।बड़े पैमाने पर इलाके से पशुओं की तस्करी कुछ महीने से हो रही थी।पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है।जिस पर आगे की कार्रवाई जारी है।ये पशु तस्कर गिरोह ग्रामीण इलाकों में बड़ा नेटवर्क बनाकर रखा है।

 

इससे सम्बंधित खबर-

Ranchi:वाहनों में ‘जय माता दी’, लिखकर पशुओं की तस्करी, पुलिस ने तीन दर्जन से ज्यादा मवेशी और 4 वाहन किया जब्त

error: Content is protected !!