हजारीबाग के ऐतिहासिक रामनवमी जुलूस में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़…

हजारीबाग।जब देशभर में रामनवमी संपन्न होती है तो झारखण्ड के हजारीबाग में इसका आगाज होता है।दशमी देर रात हजारीबाग में रामनवमी जुलूस अपने-अपने अखाड़े से निकले।आधी रात को झंडा चौक के पास जुलूस की शुरुआत हुई। इस दौरान लाखों राम भक्तों का उत्साह चरम सीमा पर रहा।रामधुन पर भक्त श्रीराम का जन्म उत्सव मनाते दिखे। यह जुलूस एकादशी की देर रात यानी आज समाप्त होगा।

जुलूस के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। लगभग 108 अखाड़े की झांकी इस बार निकल रही है। जुलूस के दौरान हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने संसद सेवा कार्यालय का निर्माण किया है। कई सामाजिक संगठन और प्रबुद्ध लोगों ने शिविर लगाया है। शिविर में राम भक्तों के लिए ठंडा पानी, सत्तू और चना उपलब्ध कराया है।जबकि कुछ शिविर में खिचड़ी और पूड़ी सब्जी की व्यवस्था की गई।

जुलूस में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 5 हजार से अधिक बल विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किए गए हैं। 145 सीसीटीवी जुलूस मार्ग में लगाए गए हैं।जामा मस्जिद के निकट प्रशासन ने अस्थाई कंट्रोल रूम बनाया है।

मंगलवार सुबह 10:00 बजे 90 अखाड़ों का जुलूस सड़कों पर रहा। लाखों की संख्या में राम भक्तों का जनसैलाब देखने को मिल रहा है।हजारीबाग एसपी और डीसी कंट्रोल रूम से बैठकर पूरे जुलूस की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।सुरक्षा को लेकर भी इस दौरान व्यापक इंतजाम किए गए हैं।खासतौर जामा मस्जिद रोड को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।झारखण्ड पुलिस के अलावा दूसरी कंपनी भी तैनात है।पूरे जुलूस की मॉनिटरिंग सीसीटीवी कैमरे के जरिए भी की जा रही है।उम्मीद लगाई जा रही है कि आज रात हजारीबाग में जुलूस समाप्त होने की उम्मीद है।

error: Content is protected !!