एक लड़की को लेकर विवाद में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी थी..करीब एक महीने बाद गिरफ्तार

खूंटी/राँची।झारखण्ड के खूंटी पुलिस ने अनिल धान हत्याकांड में शामिल मुरहू के रूमुदकेल निवासी मंगरा सोय को सदर थाना क्षेत्र के नामकुम स्थित किराये के मकान से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। सदर थाना क्षेत्र के ग्राम टोड़ागकेल के पास छह फरवरी को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया था। मृतक की पहचान अनिल धान के रूप में कई गई थी। इसके बाद एसपी अमन कुमार ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी। यह जानकारी एसडीपीओ वरुण रजक ने बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर दी। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इस संबंध में मंगरा सोय और अनिल धान में एक लड़की को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मंगरा सोय ने अनिल धान को पानी में डुबाकर हत्या कर दी। इसके बाद अपना कपड़ा खोलकर घटनास्थल से 100 मीटर दूर झाड़ी में फेंक दिया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।

error: Content is protected !!