पुलिस ने पोस्ते की फसल पटवन करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल…परिजनों ने दो को निर्दोष बताया…

राँची।जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में पोस्ते की खेती करते चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।पुलिस ने बताया कि शनिवार को तमाड़ थाना प्रभारी रोशन कुमार डेरो और मनिकाडीह गांव में पोस्ते की फसल नष्ट करने पहुंचे थे। पुलिस ने डेरों गांव के जंगली क्षेत्र में पोस्ते के खेत में पटवन करते दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों में शंभू सिंह मुंडा और दीपक मुंडा शामिल हैं। इनमें दीपक मुंडा बुंडू थाना क्षेत्र के डमारी गांव के निवासी हैं। पुलिस ने मनिकाडीह गांव में भी पोस्ते की फसल पटवन करते दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमे परीक्षित लोहरा और अजीत लोहरा शामिल हैं। दोनो मनिकाडीह गांव के निवासी हैं। यह जानकारी बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश ने प्रेसवार्ता में दी।

वहीं पुलिस के हत्थे चढ़े शंभू मुंडा के पिता चैता मुंडा ने पत्रकारों से कहा कि उनका पुत्र गुजरात में मजदूरी करता है। 22 जनवरी को वह घर आया था और शनिवार की सुबह घर से शौच के लिए निकला था। वहीं पकड़ा गया, दीपक मुंडा बुंडू के डमारी गांव का निवासी है। वह अपनी बुआ के घर डेरो आया था दोनों निर्दोष हैं।

error: Content is protected !!