लातेहार पुलिस का विशेष अभियान, 6 फरार अभियुक्त गिरफ्तार, 25 वारंटियों पर भी कार्रवाई

 

लातेहार। अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ लातेहार पुलिस ने एक साथ पूरे जिले में बड़ा अभियान चलाया। एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार 24 घंटे तक विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 6 कुख्यात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। अभियान के दौरान न्यायालय से जारी 25 गैर-जमानती वारंटों का भी निष्पादन किया गया। अचानक और एक साथ हुई पुलिस की कार्रवाई से फरार आरोपियों और वारंटियों में हड़कंप मच गया।

लातेहार पुलिस का यह विशेष अभियान 3 अक्टूबर की मध्यरात्रि 12 बजे से 4 अक्टूबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक लगातार 24 घंटे चला। जिले के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों को अभियान के लिए अलर्ट किया गया था।पुलिस ने संदिग्ध ठिकानों, संभावित शरणस्थलों और अपराधियों के छिपने की आशंका वाले स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। कई स्थानों पर अचानक दबिश देकर वांछित आरोपियों को पकड़ा गया।

विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने न्यायालय से जारी 25 गैर-जमानती वारंटों को भी प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया। फरार चल रहे वारंटियों की तलाश कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।अपराधियों के खिलाफ आगे भी जारी रहेगा अभियान

लातेहार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में आपराधिक गतिविधियों और अवैध कारोबार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस का फोकस फरार अपराधियों और वारंटियों को पकड़ने के साथ-साथ जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर है।एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर चलाए गए इस 24 घंटे के अभियान में पुलिस ने एक साथ कई मोर्चों पर कार्रवाई कर यह संदेश दिया है कि फरार आरोपियों और कानून से बच रहे वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

error: Content is protected !!