Ranchi:हिनू में HDFC बैंक के ऊपर आग से हड़कंप, सिक्योरिटी ऑफिस में लगी आग…दमकलकर्मियों ने आग बुझाया…

 

राँची। राजधानी राँची के हिनू इलाके में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब HDFC बैंक के ऊपर स्थित सिक्योरिटी गार्ड के ऑफिस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ऑफिस से धुआं निकलने लगा और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। बैंक के ऊपर आग लगी होने की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई।

आग लगने की सूचना तत्काल डोरंडा थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह को दिया।उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग पर काबू पाए जाने के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।


बैंक के ऊपर सिक्योरिटी गार्ड का ऑफिस
थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि जिस जगह आग लगी, वहां HDFC बैंक के ऊपर सिक्योरिटी गार्ड का ऑफिस संचालित होता है। सुबह अचानक इसी ऑफिस में आग लग गई। आग लगने के बाद ऊपरी तल्ले से धुआं निकलने लगा, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई।

आग लगने के कारणों की जांच
थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। आग की वजह से ऑफिस में कितना नुकसान हुआ है, इसका भी आकलन नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया।फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। आग लगने की वजह और इससे हुए नुकसान की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

 

error: Content is protected !!