राँची रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा:ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक,हाइटेंशन तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसा..स्थिति गंभीर
राँची।राँची रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम एक बड़ा हुआ,जिससे पूरे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खड़ी स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस की छत पर एक युवक अचानक चढ़ गया और ऊपर से गुजर रहे 25,000 वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक जैसे ही ट्रेन की छत पर खड़ा हुआ, उसका शरीर हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। संपर्क होते ही एक जोरदार धमाका हुआ और युवक के शरीर में भीषण आग लग गई।
चश्मदीदों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री दहशत में आ गए और इधर-उधर भागने लगे।स्टेशन पर मची अफरा-तफरी हादसे के तुरंत बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल राजकीय रेल पुलिस और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उस लाइन की बिजली आपूर्ति काटी गई, जिसके बाद युवक को नीचे उतारा गया। बिजली के झटके और आग की वजह से युवक बुरी तरह झुलस गया है।उसे तत्काल एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं रेलवे स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया जहां एक युवक भीड़ से निकलता है और सीढ़ी की ओर फांदकर ऊपर जाता है फिर खड़ी ट्रेन की छत पर खुद जाता है।ट्रेन की छत पर कुदते ही तार की चपेट में आ जाता है।

वहीं रेलवे अधिकारी डीसीएम सूची सिंह ने कहा कि आज राँची रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की घटना सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति फुट ओवर ब्रिज से ट्रेन संख्या 02877 की छत पर कूद गया। कुछ दूरी आगे बढ़ने के बाद वह ओवरहेड विद्युत तार की चपेट में आकर घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल एवं रेलवे कर्मियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर आवश्यक कार्रवाई की गई तथा घायल व्यक्ति को रेलवे एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु तत्काल रेलवे अस्पताल भेज दिया गया।मामले के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

