राँची के सिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी युवक को किया गिरफ्तार,भेजा जेल..

 

राँची।जिले के सिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के हाकेदाग निवासी रोहन करमाली को एक युवती से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि गुरुवार 5 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे घर के सदस्य बाजार गए थे। इसी दौरान आरोपी काम का बहाना बनाकर घर आया और छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर वह भाग निकला। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि युवती के बयान पर सिल्ली थाना कांड संख्या 11/2/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार दोपहर की है।युवती घर पर थी। इसी दौरान गांव के ही शिवचरण करमाली के पुत्र रोहन करमाली (26 वर्ष) ने घर में घुसकर युवती के साथ अभद्र व्यवहार और जबरदस्ती की।आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। युवती के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला।

घटना के बाद पीड़िता के पिता ने सिल्ली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिल्ली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहन करमाली को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!