Ranchi:सोमवार को अपराधियों के साथ पुलिस की एक और मुठभेड़, रंगदारी मांगने आया अपराधी घायल,कार्बाइन और पिस्टल बरामद

 

राँची।एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर राँची पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।।राँची पुलिस और अपराधियों के बीच आज कुछ घंटों के अंदर दो मुठभेड़ हुए।दोनों मुठभेड़ में पुलिस को सफलता हाथ लगी।एसएसपी बदलते ही राजधानी राँची की पुलिस की हनक देखने को मिल रही है।चार दिन में तीन मुठभेड़ हुई है। सोमवार को कुछ घंटों के भीतर अपराधियों के साथ मुठभेड़ की दूसरी घटना घटी है। मामला मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रभात राम नाम का कुख्यात अपराधी घायल हुआ है। उसके एक साथी संजय राम को पुलिस ने धर दबोचा है। घटनास्थल से एक कार्बाइन और पिस्टल भी मिला है।राँची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस के मुताबिक अपराधियों द्वारा रंगदारी मांगे जाने की गुप्त सूचना मिली थी।इसी आधार पर संभावित क्षेत्र में गश्त तेज कर दी गई थी।इसी दौरान बाइक सवार संदिग्ध को पुलिस ने रोकने के लिए इशारा किया तो अपराधियों ने जीप पर गोली चला दी। लिहाजा, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी प्रभात राम घायल हो गया।घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। फिलहाल, पूरे इलाके में गश्त तेज कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि प्रभात राम का गिरोह टीपीसी के नाम पर दहशत फैलाकर वसूली करता था। खासकर ईंट भट्ठा और कोयला कारोबारियों से रंगदारी मांगता था।पैसे नहीं देने पर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करवाता था। कारोबारियों को चिट्ठी देकर कहता था कि पैसे नहीं मिलने पर बुरा अंजाम होगा। सोमवार दोपहर को भी यह गुट किसी से रंगदारी वसूलने पहुंचा था।इसकी भनक राँची पुलिस को लग चुकी थी। घटनास्थल से बाइक भी बरामद किया गया है।

बता दें कि सोमवार की सुबह राँची तुपुदाना क्षेत्र के बालसिरिंग के पास सुजीत सिन्हा गैंग के अपराधियों के साथ पुलिस की जबरदस्त मुठभेड़ हुई थी।जिसमें एक अपराधी घायल हुआ है। अन्य दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने मुठभेड़ वाले स्थान से दो हथियार भी बरामद किए हैं।जबकि घायल अपराधी अफताब को अस्पताल में भर्ती कराया।वहीं सोनू और तोशिफ को गिरफ्तार किया।तीनो अपराधी हजारीबाग जिले का है। इस घटना के कुछ घंटे बीतते ही मैक्लुस्कीगंज में दूसरी मुठभेड़ हो गई। दोनों कांड में पुलिस को सफलता हाथ लगी है।

error: Content is protected !!