राँची के बरियातू फायरिंग रेंज में लगी भीषण आग, बुझाने के लिए 7 दमकलगाड़ी पहुँचे, घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाया
राँची।राँची के बरियातू रोड में सेना के फायरिंग रेंज में रखे टायरों में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। इसमें टायरों के साथ कुछ अन्य सामान जल गए। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में काफी दूरी में फैल गई। हालांकि घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कमियों ने इसे बुझा दिया गया। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका। घटना का पता चलते ही सेना के अधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी, सदर डीएसपी आदि मौके पर पहुंचे। इसी बीच अग्निशमन दस्ता भी पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया। टायरों में लगी आग इतनी भीषण थी कि आसपास के मुहल्लों में हड़कंप मच गया।आसमान में धुंए का गुबार भर गया। बाद में डोरंडा से दो, पिस्का मोड़ से एक और धुर्वा से फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। सात टेंडरों से काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। सुरक्षा के लिए शाम तक अग्निशमन दस्ता के कर्मी वहां मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक फायरिंग रेंज में जहां आग लगने की घटना हुई है, वहां पर सेना के जवान फायरिंग का अभ्यास करते हैं। यही कारण है कि आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में टायर से घेराबंदी की गई थी।

