20वीं झारखण्ड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट 2025 का समापन, हजारीबाग बना ओवरऑल चैंपियन..

 

राँची।राँची के जैप वन मैदान में चल रहे 20वीं झारखण्ड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट 2025 का शुक्रवार को समापन हो गया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन के दौरान झारखण्ड पुलिस की सात टीमों के प्रतिभागियों ने अपराध अनुसंधान के विषयों पर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। पुलिस ड्यूटी मीट 2025 में ओवरऑल चैंपियन हजारीबाग रहा।झारखण्ड पुलिस ड्यूटी मीट में सर्वाधिक पुरस्कार के साथ हजारीबाग रेंज ओवर ऑल चैंपियन रहा, जबकि राँची टीम दूसरे स्थान पर रहकर रनर अप रही।समापन समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चली प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और कप देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखण्ड पुलिस बेहतर काम कर रही है, यह मंच उन्हें आधुनिक अनुसंधान की दिशा में आगे ले जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि झारखण्ड पुलिस ड्यूटी मीट एक बेहतर मंच है।यहां आकर प्रतियोगिता के तौर पर पुलिसकर्मी अपने अनुसंधान के गुण का प्रदर्शन करते हैं। प्रतियोगिता में विजेता रहे पुलिसकर्मी राष्ट्रीय पुलिस ड्यूटी मीट में शामिल होंगे। इसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।पुलिसकर्मियों को अत्याधुनिक तरीके से अनुसंधान के तरीके सिखाए जा रहे हैं ताकि अनुसंधान का काम तेज गति से हो सके और लंबित मामलों में कमी आए।

पुलिस ड्यूटी मीट 2025 में हजारीबाग का दबदबा रहा। यहां सर्वाधिक पुरस्कार के साथ हजारीबाग ओवरऑल चैंपियन रहा, दूसरे स्थान राँची जिले का रहा।इंडिविजुअल चैंपियनशीप में हजारीबाग के सब इंस्पेक्टर अनुपम प्रकाश एक नंबर पर रहे।

वहीं सीआईडी के डीएसपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता को साइबर अपराधियों के खिलाफ बेहतरीन अनुसंधान और कार्य करने के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। डीएसपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता के द्वारा साइबर अपराध के तीन बड़े मामलों को सफलता के साथ न सिर्फ सुलझाया गया बल्कि आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया और जालसाजी के करोड़ों रुपए बरामद किए गए. इसके साथ ही साथ लाखों रुपए को बैंक में फ्रिज करवाया गया।

error: Content is protected !!