झारखण्ड के जमशेदपुर में परिवर्तन महारैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें…

जमशेदपुर।झारखण्ड विधासनभा चुनाव 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमशेदपुर के गोपाल मैदान से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के महागठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला।सड़क मार्ग से राँची से जमशेदपुर पहुंचे पीएम ने झारखण्ड के सपना को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अपना सपना बताया।उन्होंने कहा कि झारखण्ड में आपलोग भाजपा की सरकार बनाइए, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों के विकास के लिए हमारी सरकार काम करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें यहां पढ़ें:-

.लोकसभा चुनाव के समय मैं झारखण्ड आया था।उस समय देश में बड़े-बड़े झूठ बोले जा रहे थे।बड़ी-बड़ी अफवाहें फैलाई जा रहीं थीं।झूठ बोलने की मशीन और देश को बांटने और तोड़ने वाली ताकतें सक्रिय थीं,लेकिन, लोकसभा चुनाव में आपका आशीर्वाद उन सब पर भारी पड़ा।

.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखण्ड से हमारा रिश्ता अपनेपन का है। झारखण्ड का सपना, भाजपा का अपना सपना है।आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों की चिंता सिर्फ भाजपा ने की है।झारखण्ड राज्य का गठन भाजपा ने किया।आदिवासी बेटी को देश की राष्ट्रपति भाजपा ने बनाया।भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत भाजपा ने की।

.प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखण्ड के सिर्फ 3 दुश्मन हैं। इन 3 दुश्मनों से जितनी जल्दी झारखण्ड निजात पा लेगा, उसका भाग्योदय उतनी जल्दी होगा।ये तीन दुश्मन हैं जेएमएम (झारखण्ड मुक्ति मोर्चा), कांग्रेस और आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल)।

.प्रधानमंत्री ने कहा कि जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है.उन्होंने कहा कि झारखण्ड में बांग्लादेशी घुसपैठ सबसे बड़ा मुद्दा है। झारखण्ड के शहर हों या गांव, हर झारखंडी खुद को घुसपैठियों की वजह से असुरक्षित महसूस कर रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है।

५.प्रधानमंत्री नरेंद्रे मोदी ने जमशेदपुर की धरती से झारखण्ड की जनता से अपील की कि बांग्लादेशी घुसपैठ के खतरे को रोकने के लिए भाजपा को मजबूत करना होगा। झारखखण्ड के हर नागरिक को एकजुट होना होगा।इस खतरे को अभी यहीं पर रोकना होगा। जेएमएम और कांग्रेस मजहब के नाम पर अपना वोट बैंक बनाना चाहते हैं।इसलिए घुसपैठियों का समर्थन करते हैं।

.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखण्ड से कांग्रेस को नफरत है।दशकों तक उसने दिल्ली में बैठकर देश पर शासन किया, लेकिन कभी देश के दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज को आगे नहीं बढ़ने दिया। ये लोग स्वार्थ और सत्ता में किसी हद तक जा सकते हैं।

.प्रधानमंत्री ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) पर भी हमला बोला।कहा कि जेएमएम वालों ने आपके वोट से अपनी राजनीति चमकाई।आज ये लोग उनके साथ खड़े हैं, जो आदिवासियों की जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ खड़े हैं।

८.प्रधानमंत्री ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ को झारखण्ड के लिए बड़ा खतरा बताया।कहा कि घुसपैठ की वजह से झारखण्ड की डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है।संताल परगना में आदिवासियों की आबादी तेजी से कम हो रही है।लोगों की जमीनें हड़पी जा रहीं हैं।बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठिये पंचायतों पर कब्जा कर रहे हैं। बेटियों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं।

९.पीएम मोदी ने कहा कि जेएमएम वाले आदिवासियों के नाम पर राजनीति करते हैं। लेकिन, उनके मन में आदिवासी समाज के लिए कोई सम्मान नहीं है।पीएम ने कहा कि इनके लिए सियासी फायदा सबसे ऊपर है। झारखण्ड का गरीब आदिवासी आज पूछ रहा है कि क्या चंपाई सोरेन आदिवासी नहीं थे। सीता सोरेन का अपने ही परिवार में अपमान क्यों हुआ।

१०.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखण्ड का निर्माण बड़े सपनों के लिए हुआ था। लेकिन सब कुछ भ्रष्टाचार और लूट की भेंट चढ़ गया।प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की पहली और महाभ्रष्ट पार्टी एक ही है- कांग्रेस पार्टी। उन्होंने कांग्रेस को देश का सबसे भ्रष्ट परिवार बताया।