हजारीबाग पुलिस के हत्थे चढ़ा 10 अपराधी… उत्तम यादव गिरोह का है 9 अपराधी,सभी अपराधियों को पुलिस ने कराया पैदल मार्च

 

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग पुलिस ने कुख्यात अपराधी उत्तम यादव गिरोह के नौ सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया है।हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जून 2025 को उत्तम यादव के इशारे पर अपराधियों ने हजारीबाग सदर थाना स्थित श्री ज्वेलर्स पर हत्या और रंगदारी की नीयत से गोलीबारी की थी।इन 9 आरोपियों में से दो आरोपी नीतीश कुमार और बादल कुमार को राँची से गिरफ्तार किया गया है।घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त पिस्तौल, मोटरसाइकिल और अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में संत कोलंबस कॉलेज के पास एकत्रित हो रहे हैं।इस सूचना के आलोक में एक टीम गठित कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।जिसमें दो मोटरसाइकिल पर सवार थे और अन्य चार पहिया वाहन पर सवार थे। पुलिस को सक्रिय देख सभी आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों के नाम शक्ति गिरी उर्फ ​​साइको टाइगर और मनीष यादव हैं।

चार पहिया वाहन से मुकेश कुमार, राहुल कुमार वर्मा, शुभम अग्रवाल, गोलू कुमार, रवि रौशन को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान शक्ति गिरी के पास से एक लोडेड पिस्टल और मैगजीन के साथ जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मनीष यादव के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन से पिस्टल की एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किया। आम लोगों के मन से अपराधियों का खौफ खत्म करने और कानून का डर कायम करने के उद्देश्य से हजारीबाग पुलिस ने अनूठी पहल करते हुए गिरफ्तार सभी नौ आरोपियों को पैदल मार्च करवाया।

बता दें हज़ारीबाग में श्री ज्वेलर्स दुकान पर 7 राउंड फायरिंग के बाद हजारीबाग के व्यवसायी आंदोलनरत थे। उन्होंने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया था।गिरफ्तारी नहीं होने पर व्यवसायियों ने मशाल जुलुश निकाली।हजारीबाग के प्रतिष्ठान भी एक दिन के लिए बंद रहे। स्थिति यह रही कि सांसद मनीष जायसवाल ने भी हजारीबाग एसपी से दो बार मुलाकात कर व्यवसायियों की सुरक्षा की मांग की। इस घटना को लेकर पूरे राज्य में चर्चा गरम रही कि अपराधी दिनदहाड़े एक दुकान में सात राउंड फायरिंग कर फरार हो जाते हैं।

रंगदारी मांगने वाले दो शख्स गिरफ्तार

इधर हजारीबाग में दो व्यवसायियों से रंगदारी मांगने की घटना सामने आई थी।जिसको लेकर जिला प्रशासन अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान भी चला रहा था।हजारीबाग पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका नाम राशिद जावेद है. जो मूल रूप से धनबाद का रहने वाला है। दरअसल वह किसी गिरोह से ताल्लुक नहीं रखता बल्कि एक बड़ा अपराधी के साथ-साथ साइबर ठग है।हजारीबाग पुलिस ने विभिन्न व्यवसायियों को धमकी देने वाले शख्स राशिद जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। उसने दो ज्वेलरी दुकान व्यवसाय और एक जूता व्यवसाय को धमकाकर 10 लाख रुपये की मांग की थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही थी।तकनीकी टीम के साथ छापेमारी टीम का गठन किया गया।छापेमारी टीम ने तकनीकी साक्ष्य के जरिए कार्रवाई करते हुए धमकी देने वाले आरोपी राशिद जावेद को धनबाद से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के पास से धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।

हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन के मुताबिक पूछताछ में राशिद ने बताया कि हजारीबाग में ज्वेलर्स दुकान में फायरिंग के बाद उत्तम यादव का वीडियो देखने के बाद वह गूगल के जरिए हजारीबाग के विभिन्न स्वर्ण व्यवसायियों और अन्य व्यवसायियों का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उन्हें धमका रहा था और पैसे की मांग कर रहा था।पूछताछ में उसने बताया कि सोनी अलंकार के मालिक, बिहारसू के मालिक और युवराज ज्वेलर्स के मालिक को भी पैसे की मांग को लेकर धमकाया था।गिरफ्तार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास भी है।उसके खिलाफ अब तक कई मामले दर्ज होने की बात सामने आई है।जिसमें से आर्म्स एक्ट से जुड़े तीन मामले बैंक मोड़ थाने में दर्ज हैं।

error: Content is protected !!