मिट्टी खोदने के दौरान चाल धंसी…4 महिलाएं दबीं, 2 को रिम्स रेफर किया

 

लातेहार।झारखण्ड के लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के खारटिया गांव में गुरुवार को दूधी मिट्टी खोदने के दौरान चाल धंसने से 4 महिलाएं दब गईं। चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के चोरबोरा गांव की महिलाएं घर रंगने के लिए ट्रैक्टर से मिट्टी लेने आई थीं।घायल महिलाओं में रीना देवी (30), करमी देवी (20), आरती देवी (30) और सुनीता देवी (35) शामिल हैं। मिट्टी खोदने के दौरान जगह सुरंगनुमा हो गई थी। महिलाएं सुरंग के अंदर मिट्टी खोद रही थीं तभी ऊपर से चाल धंस गई।स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। रीना देवी और सुनीता देवी की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें राँची के रिम्स रेफर कर दिया गया।

error: Content is protected !!