जामताड़ा:कुएं में पिता,पुत्र और पुत्री की मिली लाश,आत्महत्या की आशंका,अन्य बिंदुओं पर जांच शुरू

 

 

जामताड़ा।झारखण्ड के जामताड़ा जिले में शनिवार को एक कुएं से पिता और उसके बेटा-बेटी का शव बरामद किया गया।तीनों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना बागडेहरी थाना क्षेत्र की है। घटनास्थल से मिले आधार कार्ड से मृतकों की पहचान हुई। प्रथम दृष्टया से ये आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।हालांकि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

मृतकों की पहचान लक्ष्मण मुर्मू (35), उनके पुत्र सुरेश मुर्मू (8) और पुत्री बोनी मुर्मू (5) के रूप में हुई है। तीनों वर्तमान में पश्चिम बंगाल के कैरबानी गांव, लोकपुर थाना क्षेत्र के निवासी थे, जबकि मूल रूप से राजनगर के मुर्गा थल गांव के रहने वाले थे। तीनों का शव सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया गया।

जिले के एसपी राज कुमार मेहता ने बताया कि परिजनो से जो जानकारी मिली उसके अनुसार, मृतक लक्ष्मण मुर्मू की दो शादियां हुई थीं। लगभग 10 वर्ष पहले उनकी पहली पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी। बताया जा रहा है कि उनकी दूसरी पत्नी मानसिक रूप से बीमार हैं।एसपी ने बताया कि शव कुएं में मिलने के सूचना के बाद तुरन्त थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है, जिसमें हत्या और आत्महत्या दोनों की संभावनाओं पर गौर किया जा रहा है।आगे की छानबीन जारी है।एसपी ने बताया कि शव चार या पांच दिन होने के कारण सड़ने लगा था।हालंकि परिजनो की ओर से कोई भी गुमशुदगी की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी।पुलिस पूरे मामले जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

error: Content is protected !!