चाईबासा में अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल…

 

चाईबासा।झारखण्ड के चाईबासा में नक्सलियों द्वारा बिछाया गया आईईडी ब्लास्ट हो गया।जिसकी चपेट में आने से झारखण्ड जगुआर का एक जवान घायल हो गया।जवान को एयरलिफ्ट कर राँची लाया गया।घटना चाईबासा के छोटानागरा थाना क्षेत्र में हुआ है।जानकारी के अनुसार, इनामी माओवादी अनल के दस्ते की तलाश में झारखण्ड जगुआर और कोबरा बटालियन सर्च अभियान पर निकली थी।इसी दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी पर झारखण्ड जगुआर के एक जवान का पैर आ गया। जिससे विस्फोट में जवान घायल हो गया।घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से राँची भेजने की तैयारी की जा रही है।।

घटना की जानकारी के अनुसार सर्च ऑपरेशन के दौरान जवान बिहार के जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, तभी नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया।विस्फोट में झारखण्ड जगुआर का एक जवान घायल हो गया है, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया है। जिसकी सूचना वरीय अधिकारी को दे दी गई है और उनके निर्देशानुसार जवान को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से राँची भेजने की तैयारी की जा रही है।

इस घटना की पुष्टि कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे ने की है।इस घटना के बाद सर्च ऑपरेशन में शामिल जवानों द्वारा अभियान तेज कर दिया गया है।

error: Content is protected !!