कुएं से मिला एक व्यक्ति का शव,हत्या की आशंका… सिर पर है चोट के निशान…लोगों ने किया सड़क जाम…
हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले में कुएं से एक व्यक्ति का शव मिला है, जिसके सिर पर चोट के निशान देख रहे हैं।जानकारी के अनुसार, घटना हजारीबाग के खिरगांव की है, जहां सिमरा रेस्ट हाउस के पीछे स्थित कुएं से मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान खिरगांव पाण्डे टोला निवासी भुटाली पांडेय के रूप में की गयी है।मृतक के सिर पर चोट का निशान देखकर परिजनों ने हत्या का संदेह जताया है। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।बताया जाता है कि जिस कुएं से भुटाली का शव मिला है, उसकी दीवारों पर खून का धब्बा है।मुहल्ले वालों का कहना है कि आरोपी ने भुटाली की हत्या करने के बाद साक्ष्य को छुपाने के लिये शव को कुएं में डाल दिया गया।साथ ही लोगों ने जानकारी दी कि जिस जगह भुटाली की हत्या की गयी है, वहां हर दिन रात के समय नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। मुहल्लेवासियों ने कई बार इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी है।
घटना के संबंध में बताया गया कि मामले की जानकारी मिलते ही मुहल्लेवासियों ने हजारीबाग-बड़कागांव पथ सिमरा रेस्ट हाउस के पास सड़क जाम कर दिया है।सड़क जाम कर लोग भुटाली की हत्या करने वाले हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है।स्थानीय पुलिस जाम हटाने के लिये मशक्कत कर रही है।लेकिन लोग जाम हटाने नहीं दे रहे।पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।