घर में सोने नहीं दिया तो युवक ने घर मालिक की हत्या कर दी…आरोपी गिरफ्तार

लोहरदगा।झारखण्ड के लोहरदगा जिले में एक वृद्ध की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। घटना जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई।पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।घटना के पीछे जो कारण निकलकर सामने आया है, वह हैरान करने वाला है। पुलिस को हत्यारे का आपराधिक रिकार्ड भी पता चला है।जब पुलिस ने प्रारंभिक जांच की तो कई अहम जानकारियां मिलीं।इस घटना के पीछे एक महत्वपूर्ण कारण निकलकर सामने आया है। आरोपी ने सनक में इस घटना को अंजाम दिया है जहां उसने एक वृद्ध की चाकू मार कर हत्या कर दी।घटना के बाद युवक फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने तुरंत छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मृतक की पहचान 85 वर्षीय बलदेव भगत के रूप में हुई है जो सेन्हा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। हत्यारे का नाम हेमंत भगत है जो डोका निवासी है।हत्या के पीछे मामूली विवाद बताया जा रहा है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।आरोपी डोका निवासी हेमंत भगत महाराष्ट्र में मजदूरी करता है।एक साल पहले वह गांव लौटा था। विगत कुछ दिनों से वह गांव में ही इधर-उधर घूम रहा था। इसी बीच हेमंत गांव में बलदेव भगत के घर पहुंचा और उसके यहां कुछ देर सोने की बात कही। जिस पर बलदेव भगत ने हेमंत को यह कह कर भगा दिया कि वह अपने घर में उसे क्यों सोने देगा।इसके बाद वह चला गया और कुछ देर बार हेमंत चाकू ले कर लौटा और घर के बाहर बैठे बलदेव भगत पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था। जिसे बाद में पुलिस ने उसके धर दबोचा।जांच में पुलिस को पता चला है कि हेमंत महाराष्ट्र में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

डीएसपी सुधीर प्रसाद साहू ने बताया कि एक वृद्ध की चाकू मारकर हत्या की गई थी।मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!