फिल्म देखकर लौट रही महिला से छेड़खानी,आरोपी धराया

 

राँची।अपनी बेटी के साथ रात करीब 10 बजे हिनू से फिल्म देखकर घर लौट रही महिला के साथ छेड़खानी की घटना हुई। रास्ते में एक स्कूटी सवार युवक ने उनके साथ बदतमीजी की।युवक उनके बगल से गंदी-गंदी गालियां देता हुआ चल रहा था। पीडि़ता ने जब उसकी ओर देखा तो वह अश्लील इशारे करने लगा। सिरमटोली फ्लाईओवर पार कर पेट्रोल पंप के पास पहुंचीं। वहां उन्होंने कुछ वाहन चालकों से मदद मांगी। पब्लिक की मदद से स्कूटी सवार को रोका गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम संतोष कुमार बताया। उसने बताया कि वह अमेठिया नगर, शिव मंदिर के पास, नामकुम राँची का रहने वाला है। पीडि़ता ने जब उससे बदतमीजी की वजह पूछी तो वह सबके सामने उनके शरीर को लेकर अशोभनीय बातें करने लगा। वहां मौजूद लोग उसे समझाते रहे, डांटते रहे, लेकिन वह लगातार छूकर बात करने की कोशिश करता रहा। इससे पीडि़ता और उनकी बेटी डर गईं। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी संतोष कुमार को पकड़कर चुटिया थाना ले गई। पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को जेल भेज दिया।

error: Content is protected !!