महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास….तीन दिन पहले ही बच्चे को दिया था जन्म…धारदार हथियार से खुद का गला रेता
जामताड़ा।झारखण्ड के जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के महुलबना गांव में एक महिला ने सिजेरियन डिलीवरी के तीन दिन बाद आत्महत्या का प्रयास किया। 30 वर्षीय चांदमुनि हांसदा ने धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया।चांदमुनि ने जामताड़ा सदर अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी से एक बच्चे को जन्म दिया था। रविवार शाम को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। महिला के पति सुचंद किस्कू के अनुसार, घर आने के बाद से चांदमुनि एनेस्थीसिया के प्रभाव में थी। वह कुछ असामान्य बातें कर रही थी।
सोमवार दोपहर को चांदमुनि ने अचानक यह कदम उठाया। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।फिलहाल महिला का इलाज जारी है।

