पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर करा दी पति की ह’त्या, पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

 

कोडरमा।झारखण्ड के कोडरमा जिले में तिलैया डैम ओपी क्षेत्र अंतर्गत विरसोडीह पंचायत के जमकट्टी गांव में एक युवक का शव खेत से बरामद किया गया था। मृतक की पहचान चमगुदो खुर्द निवासी 30 वर्षीय गोवर्धन साव उर्फ मोदी साव के रूप में की गई।शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।

घटना के बाद कोडरमा मुख्यालय डीएसपी रतिभान सिंह व तिलैया डैम ओपी प्रभारी प्रेम कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।पुलिस ने मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर गांव के ही अजय पासवान नामक एक युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की।पुलिसिया पूछताछ में अजय पासवान ने कबूल किया कि उसने अपने चचेरे भाई अनिकेत पासवान के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया हैं।उसने बताया कि यह सब उसने गोवर्धन की पत्नी के कहने पर ही किया हैं।

उसने बताया कि उसके और गोवर्धन की पत्नी के बीच अवैध संबंध थे।गोवर्धन की पत्नी ने उसे बताया था कि वो आए दिन शराब पीकर घर आता है और उसके साथ मारपीट किया करता है, जिससे वह तंग आ चुकी हैं। उसने बताया कि गोवर्धन के व्यवहार से उसकी पत्नी हमेशा परेशान रहती थी और उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।इस मामले में मृतक की पत्नी बबीता देवी, उसके प्रेमी अजय पासवान और उसके चचेरे भाई नीतीश पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी क मुताबिक, पूरी साजिश मृतक की पत्नी बबीता देवी ने ही रची थी, जिसमें उसने अपने प्रेमी अजय पासवान और उसके चचेरे भाई नीतीश की मदद ली थी। घटना से एक रात पहले मृतक की पत्नी के प्रेमी अजय और नीतीश ने गोवर्धन साव को जमकटी में बुलाकर उसे शराब पिलाई।

वहीं जब गोवर्धन नशे में धुत हो गया, तो उन्होंने तौलिए से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। फिर उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया।साजिश के तहत बबीता ने अपने प्रेमी और उसके चचेरे भाई को एटीएम कार्ड का पासवर्ड दिया ताकि वे हत्या में होने वाले खर्च के लिए पैसे निकाल सकें।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी मुख्यालय रतिभान सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।उन्होंने बताया कि घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, खून से सना एक पत्थर भी बरामद किया गया है. मृतक की पत्नी बबीता देवी का एटीएम कार्ड भी अजय पासवान के पास मिला है।

 

error: Content is protected !!