वृंदाहा वाटर फॉल मामलाःकोडरमा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर वसूलते थे पैसे

 

 

कोडरमा।झारखण्ड के कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदाहा वाटर फॉल की घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को तिलैया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि 18 दिसंबर को चंदवारा थाना क्षेत्र के निवासी ने तिलैया थाना पुलिस को आवेदन दिया था कि वे अपनी एक महिला मित्र के साथ गझंडी स्थित वृंदाहा वाटर फॉल घूमने गए थे और वृंदाहा वाटर फॉल घूमने के बाद वापसी के दौरान कुछ युवक उनके पास पहुंचे और गाली गलौज करते हुए हथियार के दम पर भय दिखाकर महिला मित्र के साथ अश्लील हरकत की और उनका वीडियो बनाया।जिसके बाद आरोपियों ने उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग की।पीड़ित ने किसी तरह अपने दोस्त एवं रिश्तेदारों की मदद से 4,635 रूपये ऑनलाइन मंगवाये एवं उपलब्ध कराये गये।पीड़ित के मुताबिक, स्कैनर जिसमें नाम दशरथ कुमार लिखा दिख रहा था,उस पर रूपये ट्रांसफर कर दिये, जिसके बाद उन्हें और उनकी महिला मित्र को सुरक्षित वापस जाने दिया गया, लेकिन घर पहुंचने के बाद दोबारा उन आरोपियों ने धमकी देते हुए 5 हजार रूपये की और मांग की और नहीं देने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।

जिसके बाद पीड़ित ने तिलैया थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की सारी जानकारी दी। पुलिस ने लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की।इस दौरान कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने मामले के उद्भेदन लेकर एक टीम का गठन किया और टीम ने लगातार छापेमारी कर अभियुक्तों के छुपने के हर संभावित ठिकानों की तलाशी ली।

इस दौरान अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए वारंट भी जारी किया गया। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधी गझंडी रोड पर एक नवनिर्मित शेड के आसपास देखे गये हैं, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर इस घटना में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के क्रम में अपना कृत्य स्वीकार किया है।

अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि उन लोगों ने मोबाइल को तोड़कर फेंक दिया है।पुलिस इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले कुछ अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। वहीं गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बबलू यादव, राकेश कुमार उर्फ भखरू और अजीत कुमार के रूप में हुई हैं और तीनों अपराधी तिलैया थाना क्षेत्र के मोरियावां कुरहा के रहने वाले हैं और गिरफ्तार तीनों अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है।

error: Content is protected !!