भगिनी की शादी में गए मामा हुए कंगाल,चोरों ने उड़ाई सवा करोड़ की संपत्ति
पटना।भगिनी की शादी में जाना दानापुर के राज पाल यादव को महंगा पड़ गया।शुक्रवार रात चोरों ने थाने के नया टोला निवासी राज पाल के बंद घर के दरवाजे का ताला तोड़कर आराम से दो घंटे में दो कमरे को खंगाला दिया। चोरों ने कमरे के गोदरेज का लॉक तोड़कर उसमें रखे 20 लाख नगद रुपए और एक करोड़ से अधिक के जेवरात समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरा में तीन चोरों की तस्वीरें कैद हुई है।इस संबंध मे राज पाल यादव ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है। लिखित आवेदन में राज पाल यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे घर बंद कर पूरे परिवार के साथ रागिनी की शादी में मनेर गये थे।शादी समारोह से देर रात करीब ढाई बजे घर आया तो देखा कि घर का दरवाजा का ताला टूटा था और जब पहली मंजिल पर गए तो देखा कि दो बंद कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने दो बक्से, दो गोदरेज के आलमारी को लोहे से तोड़ दिया था।
जमीन बेचकर गोदरेज में रखे 20 लाख नगद रुपए और बक्सा और गोदरेज में रखे सोने के जेवरात समेत कीमती सामान चोरी कर आराम से लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि करीब साढ़े तीन बजे स्थानीय पुलिस को फोन कर घटना की सूचना देने के बाद चार बजे सुबह पुलिस पहुंची और छानबीन कर चली गई।उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत सिटी एसपी से किया तो पुलिस टीम पुनः पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू किया गया है।

पुलिस ने घटनास्थल से चोरों का एक शॉल, एक लोहे के रॉड, दो छोलनी समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।उन्होंने बताया कि पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे खंगाला गया तो तीन चोरों जाते हुए तस्वीरें कैद हुई हैं। थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज ने बताया कि गृहस्वामी राज पाल यादव के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वायड टीम बुलाकर चोरों के छुटे शॉल के निशानदेही पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है।

