ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दो युवक,एक कि मौके पर मौत ,एक घायल
गुमला।झारखण्ड के गुमला जिला अंतर्गत कामडारा थाना क्षेत्र के राँची-सिमडेगा मुख्य मार्ग दुर्गा मंदिर के पास आज बुधवार की सुबह एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में एक की मौत हो गयी है, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कामडारा में घायल का इलाज चल रहा है।मृतक की पहचान जामटोली गांव निवासी हरखू लोहरा का पुत्र बीसु लोहार के रूप में हुई है।घायल युवक की पहचान जरिया गांव निवासी राय स्वांसी का पुत्र जतरू स्वांसी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार दो युवक कामडारा के जरिया गांव से आज सुबह करीब 9:30 बजे एक मोटरसाइकिल (JH23C5454) में सवार होकर कामडारा बस्ती कुछ सामान खरीदने जा रहे थे। वे कामडारा बस्ती पहुंचने ही वाले थे। तभी एक यात्री बस को आगे ओवरटेक करने के क्रम में सामने से सिमडेगा की ओर से एक ट्रक आ गया। ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई।हादसे में बीसु लोहार ट्रक के चक्के से बुरी तरह से कुचला गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी वहीं जतरू स्वांसी भी ट्रक के नीचे फंस गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कामडारा पहुंचाया।

