जामताड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा दो शातिर साइबर अपराधी,10 लाख नगदी,लैपटॉप सहित अन्य सामान बरामद…

 

जामताड़ा। झारखण्ड के जामताड़ा पुलिस के द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे मुहिम में साइबर थाना पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने साइबर अपराध की घटना को अंजाम देते हुए दो शातिर साइबर अपराधी को करमाटांड़ थाना क्षेत्र के जियाजोरी स्थित राजाबांध तलाब से गिरफ्तार किया है। बुधवार को पूरे मामले का खुलासा एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया।

एसपी ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना के इंस्पेक्टर चंद्रमणि भारती के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार, अमृत कुमार राम, हीरालाल महतो, स्टेनली हेंब्रम एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए करमाटांड़ थानान्तर्गत ग्राम सामुकपोखर स्थित रितेश कुमार मंडल के घर पर एवं जियाजोरी स्थित राजाबांध तलाब के पास साइबर अपराधियों के खिलाफ छापामारी की गई।जहां से साइबर अपराध की घटना को अंजाम देते हुए साइबर अपराधकर्मी रितेश कुमार मंडल, एवं पवन मंडल को 9 लाख 91 हजार रुपए नगद, 05 मोबाइल, 06 सिम कार्ड, 06 एटीएम कार्ड, 03 चेक बुक, 01 आधार कार्ड तथा 02 लैपटॉप व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने बताया कि इस संबंध में दोनों साइबर अपराधी के विरूद्ध जामताड़ा साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 63/25 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी का मेडिकल जांच करवरकर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जामताड़ा मंडल कारा भेज दिया गया है। 

एसपी ने बताया कि यह साइबर अपराधी लोगों के व्हाट्सएप नंबर पर इलेक्ट्रिसिटी बिल का एपीके फाइल इंस्टॉल का मैसेज भेज कर तथा उनके मोबाइल एप पर एपीके फाइल डाउनलोड करा कर उनके सारी गोपनीय जानकारी प्राप्त कर ई वॉलेट के माध्यम से साइबर ठगी घटना को अंजाम देते थे। साथ हीं लोगों के व्हाट्सएप पर आरटीओ ई-चालान का एपीके फाइल इंस्टॉल का मैसेज भेज कर डाउनलोड करवाते थे और गोपनीय जानकारी हासिल कर ई वॉलेट के माध्यम से साइबर ठगी की घटना को अंजाम देते थे।बताया कि दोनों साइबर अपराधी वर्ष 2022 में साइबर अपराध के मामले में अलग-अलग कांड में जेल जा चुके हैं। इनका कार्यक्षेत्र मुलत: बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, और असम है।

एसपी राज कुमार मेहता ने जामताड़ा जिले के साईबर अपराधियों को चेतावनी दी है। साइबर अपराध छोड़कर मुख्यधारा में लौटे जाएं।नहीं तो जितने भी साइबर अपराध में सम्पति अर्जित किया है।कोर्ट के माध्यम से इनकी सम्पत्ति जब्त किया जाएगा।चाहे जिसके भी नाम से सम्पत्ति बनाया हो।एसपी ने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ जामताड़ा पुलिस की मुहिम जारी है और ये रुकने वाला नहीं है।।

error: Content is protected !!