60 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, डीसी की सूचना पर हुई कार्रवाई
सिमडेगा।झारखण्ड के सिमडेगा डीसी को मिली सूचना के आधार पर एसडीएम ने कोलेबिरा थाना पुलिस की सहायता से छापेमारी के बाद दो तस्करों को गांजा समेत दबोचा है।ये दोनों तस्कर सफेद रंग की कार से गांजा की तस्करी कर रहे थे।कार तलाशी के दौरान उनके पास से लगभग 60 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है।
सिमडेगा एसपी मोहम्मद अर्शी और प्रभारी एसडीएम के निर्देश पर गांजा जब्त कर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस तस्करों से पूछताछ का रही है।ताकि उनके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों का पता लगाया जा सके।
वहीं अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन लगातार कड़े कदम उठा रहा है।छापेमारी के दौरान एक ट्रैक्टर को अवैध रूप से बालू लादकर ले जाते हुए पकड़ा गया है।जिसे तत्काल जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।
डीसी ने कहा कि सिमडेगा जिले में बालू माफियाओं और अन्य तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।ड्रग्स तस्करी और अवैध खनन समाज, पर्यावरण और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है।इसलिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन लगातार सतर्क हैं।ऐसे मामलों में कठोर कदम उठाए जा रहे हैं।
दरअसल, सिमडेगा डीसी के सख्त निर्देश पर जिला प्रशासन ने अवैध कारोबार और गैर कानूनी गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान तेज किया है। इसी क्रम में एसडीएम प्रभात रंजन ज्ञानी के नेतृत्व में कोलेबिरा प्रखंड क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

