राज्यपाल से मिले तुपुदाना ओपी प्रभारी, मंत्री इरफान अंसारी ने DGP से कहा -कार्रवाई करें,कुछ देर बाद पोस्ट डिलीट कर दिए…

 

राँची।झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसरी ने राजधानी राँची के तुपुदाना ओपी प्रभारी को निशाने पर लिया है।उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया।लेकिन कुछ देर बाद फिर पोस्ट को डिलीट कर दिए। दरअसल,तुपुदाना ओपी प्रभारी दुलाल महतो एक प्रतिनिधिमंडल में शामिल होकर राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे।इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि “राँची जिला के तुपुदाना के ओपी प्रभारी दुलाल महतो किस हैसियत से सीधे महामहिम राज्यपाल से मिलने चले गए। क्या इन्होंने विभागीय अनुमति ली थी? उनके साथ बजरंग दल के नेता क्या कर रहे हैं? घोर अनुशासनहीनता। डीजीपी साहब उचित कार्रवाई करें।”उसके बाद ये पोस्ट सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल होने लगा।बड़ी तेजी से खबर चलने लगा।कुछ देर बाद मंत्री जी का ये एक्स और फेसबुक से डिलीट हो गया।  

इधर पोस्ट डिलीट होने के बाद वरीय पत्रकार अखिलेश सिंह ने लिखा कि “मंत्री के लिखे का वजन होना चाहिए। मंत्री जी ने वाजिब पोस्ट किया था। लेकिन उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।बताइए कैसे कोई थानेदार किसी राजनीतिक, सामाजिक संगठन के लोगों के साथ राज्यपाल से मिल सकता है? मंत्री जी को पोस्ट डिलीट नहीं करना चाहिए था।”

जानकारी के अनुसार, बीते 26 जुलाई को थाना प्रभारी कुछ लोगों के साथ राज्यपाल से मिलने गए थे।26 जुलाई को एक व्हाट्सएप ग्रुप में ये खबर चलाया गया था।सूत्रों के अनुसार थाना प्रभारी के साथ मिलने गए युवक ने ही फोटो भेजकर खबर चलवाया था।लेकिन कुछ देर बाद किसी ने थाना प्रभारी को इसकी जानकारी दी।उसके बाद फोटो और खबर डिलीट कर दिया गया था। 26 दिन बाद फिर ये मामला सामने आया है।इस बार खुद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने फोटो के साथ सोशल मीडिया में पोस्ट किया है।उसके बाद ये खबर बड़ी तेजी से वायरल होने लगा।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,राज्यपाल से मिल रहे दो सिख बंधुओ के कहने पर थाना प्रभारी राजभवन गए थे।उनके साथ तुपुदाना इलाके के दो अन्य व्यक्ति भी शामिल थे।

error: Content is protected !!