Ranchi:फॉर्च्यूनर के धक्के से तीन की मौत हुई थी…गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया था. मामले में दो पर नामजद व 150 अज्ञात पर किया केस
राँची।राजधानी राँची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में बीजेपी अॉफिस के समीप हुए सड़क दुर्घटना और उसके बाद हुए सड़क जाम मामले में पुलिस ने दो रवि और मुकेश पर नामजद व 150 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इस घटना में एक बच्ची सहित तीन की मौत के बाद स्थानीय लोगो ने सड़क जाम किया था। तीनों को कुचलने वाले गाड़ी में स्थानीय लोगो ने जमकर तोड़ फोड़ की थी।
इनपर वाहन में आग लगाने, नाजायज मजमा, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाकर मामला दर्ज किया गया है। एसआई ने आवेदन में कहा कि 10 अगस्त को दीनदयाल चौक के पास एसयूवी वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए हत्या की नियत से चार लोगों को कुचल दिया।
इस घटना में एक बच्ची और दो महिला की मौत हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने तीनों शवों को सड़क पर रखकर रोड पूरी तरह से जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। करीब एक घंटे तक भीड़ ने सड़क को जाम रखा। भीड़ का नेतृत्व रवि और मुकेश कर रहे थे। इस दौरान भीड़ ने तोड़फोड़ भी की। वाहन में भी आग लगा दी। अतिरिक्त पुलिस फोर्स को बुलाने के बाद लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया।
…
…
…
…
…
…

