चोरों ने दिनदहाड़े एलआईसी अधिकारी के घर चोरी को दिया अंजाम…32 लाख की ज्वेलरी और 60 हजार रुपये कैश चोरी
बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिले के सेक्टर 6 थाना इलाके के एलआईसी कॉलोनी जीवन कुटीर में दिन के उजाले में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया।कॉलोनी के मकान नंबर E-2 में चोरों ने घर में घुसकर अलमारी से 32 लाख रुपये के गहने और 60,000 रुपये कैश चुरा लिए। परिवार घर पर मौजूद नहीं था।उन्हें इसकी जानकारी तब हुई जब उनके घर एक पारिवारिक मित्र शादी का कार्ड देने पहुंचा था, दोस्त ने ताला टूटा हुआ देखा।जिसके बाद उसने फोन पर घटना की जानकारी दी।
इस कॉलोनी में एलआईसी के अधिकारी और कर्मचारी रहते हैं। कॉलोनी पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है,यहां चार सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं। घटना के बाद सेक्टर 6 थाना को जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी डीएसपी आलोक रंजन मौके पर पहुंचे और जांच की और परिवार से जानकारी इकट्ठा की। पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया।
जानकारी के मुताबिक, एलआईसी अधिकारी मनीष सहाय 12 फरवरी को अपनी पत्नी के साथ मथुरा गए थे। मनीष की बेटी अंजलि ने बताया कि उन्हें कल शाम को एक फैमिली फ्रेंड से चोरी के बारे में पता चला।कोलकाता से लौटने पर चेक करने पर पता चला कि अलमारी में रखी करीब 32 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी हो गई थी। चोर करीब 60,000 कैश भी ले गए।चोरों ने घर में किसी और सामान को हाथ नहीं लगाया।अंजलि ने कहा, “मैंने अपना बचपन यहीं बिताया है, लेकिन पहले कभी ऐसी कोई घटना नहीं हुई, जबकि वहां एक गार्ड तैनात रहता है।”
कॉलोनी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड जटाधारी महतो ने बताया कि चोरी की खबर कल शाम को मिली थी।उससे पहले, घर पूरी तरह से सुरक्षित था। कॉलोनी में आने वाले किसी भी व्यक्ति की एंट्री चेक की जाती है।हालांकि, शिवरात्रि की वजह से कल पूजा की वजह से लोगों को अंदर नहीं आने दिया गया।
सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने कहा, “हमने कभी नहीं सोचा था कि ऐसी घटना होगी।” “मालिक 12 फरवरी से घर पर नहीं था। पुलिस जांच कर रही है। चोर और चोरी का सामान जल्द से जल्द पकड़ने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।”

