राजधानी राँची में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट और आगजनी…

 

राँची। राजधानी राँची के विधानसभा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक जमीन को लेकर विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ, मारपीट हुई और फिर एक वाहन को आग के हवाले कर दिया गया।मौके पर पहुंची पुलिस में मामले को शांत करवाया है लेकिन इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित होटवासी स्थित एक जमीन पर मालिकाना हक और कब्जे को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई।मारपीट के बीच ही एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के सत्यम श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति के वाहन को आग के हवाले कर दिया गया।

इस मारपीट और आगजनी की सूचना पर विधानसभा थाना प्रभारी सहित कई जवान मौके पर पहुंचे और हालात को काबू किया।पुलिस ने बताया कि सत्यम श्रीवास्तव और भीम सिंह सहित कुछ अन्य लोगों का एक जमीन को लेकर पुराना विवाद है।जमीन पर कब्जे को लेकर ही दोनों गुटों में झड़प हुई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें बक्शा नहीं जाएगा।

वहीं झड़प को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि होटवासी स्थित जमीन पर दोनों ही पक्ष कई सालों से अपना अपना दावा बताते हैं।इसी बीच शनिवार दोपहर के बाद जमीन पर कब्जे को लेकर ही दोनों गुट आपस में भिड़ गए। इस मारपीट के दौरान ही भीड़ में शामिल कुछ लोगों के द्वारा एक पक्ष के वाहन को आग के हवाले कर दिया गया।जिस समय वाहन को आग के हवाले किया गया, मौके पर अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते वाहन पूरी तरह से जलकर बर्बाद हो गया।

दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों ही पक्षों के द्वारा थाना में एफआईआर की तैयारी की जा रही है।वहीं मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।आगजनी और मारपीट के आरोपियों की पहचान की जा रही है।

error: Content is protected !!