पार्टी में शामिल होने गया था युवक, सुबह पड़ोसी के घर के छत पर मिली लाश, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका…जांच में जुटी है पुलिस..
चतरा।झारखण्ड के चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित नसीम अली के घर से एक युवक का शव मिला है।मृतक की पहचान गिद्धौर के ही विकास कुमार भुइयां (20) पिता कृष्णा भुइयां के रूप में हुई।परिजनों ने हत्य़ा की आशंका जतायी है। जानकारी के अनुसार जहां से शव बरामद किया गया है, वहां से मृतक युवक का घर 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। शनिवार को वह गांव में चल रही एक पार्टी कार्यक्रम में शामिल हुआ था। शव को सबसे आसपास के लोगों ने छत से देखा।इसके बाद इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों की दी गयी।वहीं दूसरे के घर के छत पर शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।लोग तरह तरह की चर्चाएं करने लगे हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।जिसके बाद थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता दलबल के साथ वहां पहुंचे और मामले की जानकारी ली। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि विकास मुंबई के एक होटल में काम करता था।होली पर वह घर आया था।
स्थानीय लोगों के अनुसार,शनिवार की रात गांव में ही एक पार्टी कार्यक्रम था।जहां विकास भी शामिल था।पार्टी में रात 12 बजे तक लोगों ने उसे देखा, इसके वह लापता हो गया। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे, इस दौरान रविवार सुबह नसीम के छत पर उसके शव होने की जानकारी मिली।शव को देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगेमपरिजनों का रो कर बुरा हाल है।वहीं, युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।