Ranchi:मोबाईल दुकान का शटर तोड़ कर की लाखों की चोरी,गांजा पीते धराया चोर…
राँची।नामकुम थाना क्षेत्र के सदाबहार चौक स्थित वीणा कम्यूनिकेशनस नामक दुकान में मंगलवार की रात अज्ञात चोरो ने शटर तोडकर लाखो रूपये मूल्य के मोबाईल और नकदी की चोरी कर ली।दुकान संचालक संर्घस रघुवंशी ने बताया कि वे रोजाना की भांति अपनी दुकान को रात साढ़े नौ बजे बंद कर अपने घर चले गए थे।बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टुटा पाया,जब शटर उठाकर देखा तो अंदर शो केश में रखे महंगे महंगे मोबाईल गायब थे। उन्होने तत्काल घटना की जानकारी नामकुम पुलिस और मार्केट के मालिक को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो पता चला की रात लगभग सवा एक बजे तीन किशोर ताला तोड कर दुकान के अंदर घुसे और शो केश में रखे महंगे मोबाईल को लेकर चलते बने।आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर जानकारी मिली कि तीनों किशोर चायबगान होते हुए कालीनगर की ओर जा रहे है। पुलिस ने मामले में दुकान संचालक संर्घस रधुवंशी के ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
नामकुम थाना के प्रभारी थानेदार रंजीत कुमार ने बताया कि दुकान संचालक द्वारा लगभग डेढ लाख रूपये कीमत के मोबाईल और लगभग पंद्रह हजार रूपये नकदी की चोरी किए जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
इधर दुकान संचालक अपने परिजनों के साथ मोबाईल चोर का पता लगाने के लिए निकले थे, उसी दौरान उन्हें स्थानीय लोगों ने सीसीटीवी फुटेज देख कर चोर के संबंध में जानकारी दी। संचालक बताए लड़के के घर खिजरी पहुंचे तो वह घर में पकड़ा गया।उसकी निशानदेही पर सभी उसे लेकर कुटीयातु पहुंचे तो एक घर के अंदर चार लड़के गांजा पीते पकड़ाए, उनकी तालाशी लेने पर उनके पास से चोरी किये गए बारह फ़ोन बरामद किए गए। तब उनलोगों ने इसकी जानकारी नामकुम पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने चारों लड़को को पकड़ कर थाने ले आई।जहाँ पूछताछ के दौरान सभी ने घटना में संलिप्तता स्वीकार कर ली।

