राजधानी राँची में स्कूल जा रही छात्रा का फिल्मी अंदाज में अपहरण…पुलिस ने भी फिल्मी अंदाज में छात्रा को रामगढ़ से किया बरामद,मांडू थाना प्रभारी ने दिखाई दिलेरी

 

राँची।राजधानी राँची में स्कूल जा रही  नाबालिग छात्रा का फिल्मी अंदाज में  कार सवार अपराधियों ने अपहरण कर लिया।छात्रा की अपहरण की खबर सुनकर शहर में  सनसनी फैल गई।हलांकि पुलिस की भी फ़िल्मी अंदाज में त्वरित कार्रवाई से छात्रा को अपहरणकर्ताओं ने सड़क पर छोड़कर भागना पड़ा है।पुलिस अपराधियों  की गिरफ्तारी के लिए तीन जिले के पुलिस लगी है।कार्रवाई जारी है।

रामगढ़ पुलिस ने छात्रा को बरामद किया

अपहृत स्कूली छात्रा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।छात्रा को रामगढ़ जिले के कुजू थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। पुलिस के डर से अपराधी लड़की को सड़क पर फेंक कर भाग गए। पुलिस अपराधियों का पीछा कर रही है।राँची के एसएसपी ने लड़की की बरामदगी की पुष्टि की है।

छात्रा की बरामदगी में रामगढ़ जिले मांडू थाना के थाना प्रभारी सदानंद की बहादुरी देखने को मिली।रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि राँची पुलिस को लड़की के अपहरण की सूचना मिली थी।जिसके बाद पूरी रामगढ़ पुलिस सड़क पर निगरानी कर रही थी।इसी बीच मांडू और कुजू के बीच एक कार 150 किलोमीटर की रफ्तार से भागती हुई दिखाई दी।मांडू थाना प्रभारी सदानंद ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।पुलिस को पीछा करते देख अपराधी कार को और भी तेज भगाने लगे। इसी बीच कार भागते हुए एक भीड़भाड़ वाले इलाके में पहुंच गई।इस दौरान पुलिस ने अपनी कार से अपराधियों पर टक्कर भी मारी।लेकिन अपराधी नहीं रुके।इसके बाद थाना प्रभारी सदानंद ने अपनी पिस्तौल निकाली और अपराधियों पर निशाना साधा। इसी दौरान उन्होंने कार की पिछली सीट पर छात्रा को देखा,जिसे अपराधियों ने बंधक बना रखा था।जिसके बाद थाना प्रभारी ने छात्रा को गोली लगने के डर से गोली नहीं चलाई।हालांकि, उनकी पिस्तौल और बाकी पुलिस के डर से अपराधियों ने छात्रा को चलती कार से कुजू में बैंक के पास सड़क पर फेंक दिया।एसपी ने बताया कि छात्रा बिल्कुल सुरक्षित है। पुलिस अपराधियों का पीछा कर रही है। हजारीबाग पुलिस भी इसमें सहयोग कर रही है।उन्होंने कहा कि अपराधी मास्क पहने हुए थे। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

कैसे और कब हुई अपरहण की घटना ?

राँची के फल कारोबारी बलदेव सहाय,चर्च रोड निवासी मो.अफताब की 11 साल की बेटी  हर दिन की तरह आज बुधवार की सुबह ई रिक्सा से डोरंडा के बिशप स्कूल जा रही थी।छात्र हर दिन उसी ई रिक्सा से स्कूल जाती थी।ई रिक्सा चालक ने बताया कि तीन छात्रा को वे हर दिन की तरह आज सुबह करीब साढ़े सात बजे स्कूल छोड़ने जा रहा था।कार्तिक उरांव (सिरमटोली) फ्लाईओवर के  ऊपर एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी।उसके बाद उसने गाड़ी जैसे रोकी इसी दौरान दो युवक पिस्टल लेकर उतरा और छात्रा को छिंचकर कार की डिक्की में डाल दिया।इस दौरान युवकों ने तीन राउंड फायरिंग की।कार सवार डोरंडा की ओर भाग गया।इसी बीच उसने तुरंत इसकी सूचना परिजन और पुलिस को दी।

इधर पुलिस को सूचना मिलते है पुलिस एक्शन में आ गई।चुटिया थाना पुलिस अपराधियों के पीछे लग गई।वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर घेराबंदी शुरू कर दी।पुलिस की टीम अपराधियों के पीछे लग गई।राँची के अलावा खूँटी, रामगढ़, हज़ारीबाग, लोहरदगा पुलिस को भी अलर्ट किया गया।पुलिस की सक्रियता से बच्ची को दो घंटे के अंदर सकुशल बरामदगी कर लिया गया है।राँची पुलिस बच्ची को लेने रामगढ़ के कुज्जु पहुँची है।

 

इस खबर की पूरी खबर देर शाम में अपडेट किया जाएगा।

error: Content is protected !!