थाना में पत्नी के साथ reel बनाने वाले थानेदार हुआ लाइन हाजिर..reel वायरल होने के बाद एसपी ने की कारवाई…
पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सोनू कुमार चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।मंगलवार को थानेदार सोनू कुमार चौधरी का पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर एक रील्स वायरल हुआ था।रील्स वायरल होने के बाद थाना प्रभारी के खिलाफ जांच बिठाई गई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी को लाइन हाजिर किया गया है।
वहीं पाटन अंचल में तैनात इंस्पेक्टर चंदन कुमार को हुसैनाबाद का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।स्पेशल पुलिस इन्वेस्टिगेशन यूनिट में तैनात इंस्पेक्टर सुरेश मंडल को पाटन का नया इंस्पेक्टर बनाया गया है।पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने कार्रवाई की पुष्टि किया है।
दरअसल,हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने वर्दी में गणतंत्र दिवस के दिन अपनी पत्नी के साथ थाना परिसर में रील्स बनाया था।दूसरे दिन मंगलवार को रील्स वायरल हो गया था।रील्स वायरल होने के बाद पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने हुसैनाबाद एसडीपीओ मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में एक जांच बिठाई थी।
जांच रिपोर्ट आने के बाद बुधवार को हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी को लाइन हाजिर किया गया है। सोनू कुमार चौधरी 2012 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं और 2024 में उन्हें प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर बनाया गया था।वहीं हुसैनाबाद के नए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चंदन कुमार पलामू में हरिहरगंज थानेदार भी रह चुके है।कुछ महीने पहले उनकी तैनाती पाटन सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर हुई थी।

