राजधानी राँची में स्कूल बस का कहर, स्कूटी सवार छात्रा को रौंदा,मौके पर द’र्दनाक मौ’त,बाल बाल बचा छोटा भाई

 

राँची।राजधानी राँची के खेलगांव में आज सुबह करीब सात बजे स्कूल बस ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर सवार छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल बस तेज रफ्तार में थी और खेलगांव के पास अचानक स्कूटी को टक्कर मार दी।लोगों ने बताया कि टक्कर के बाद छात्रा स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़ी और बस उसे कुचलते हुए निकल गई।स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के समय में छात्रा अपने छोटे भाई को स्कूटी पर बैठा कर मंदिर पूजा करने जा रही थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ।टक्कर होने के बाद पीछे बैठा लड़की का छोटा भाई रोड के दूसरी तरफ गिर गया, जिससे उसकी जान बच गई। बस सरला बिरला स्कूल का बताया जा रहा है।

हादसे में बस का चक्का हेलमेट पहनी छात्रा के सिर पर चढ़ गया जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।बच्ची के पिता का नाम श्याम है और वह लालपुर के डिस्टलरी बाजार में मछली बेचने का कार्य करते हैं।हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। खेलगांव थाना प्रभारी ने लोगों को समझा बूझकर सड़क से हटाया है।इस दौरान कई स्कूली बसें जाम में फंसी रहीं।

थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि स्कूटी सवार एक लड़की की सड़क हादसे में मौत हुई है।जिसके बाद लोगों ने अक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया गया है।आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!