सनसनीखेज हत्याकांड का ढेड़ महीने बाद हुआ खुलासा,आरोपी प्रेमी गिरफ्तार..प्रेमिका शादी का दबाव बना रही थी इसलिए गोली मारकर कर दी थी हत्या… …

 

खूंटी।झारखण्ड के खूंटी जिले के कर्रा में मुरहू पारटांड़ में एक अज्ञात युवती का शव 12 अप्रैल 2025 को पुलिस ने बरामद किया था।मामले की जांच कर रही पुलिस ने ढेड़ महीने बाद युवती की शिनाख्त करते हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी को राँची जिले के पिठोरिया इलाके से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी मृतक युवती का लिव इन पार्टनर था।आरोपी से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, युवती का कपड़ा, एक जोड़ी चप्पल, प्लास्टिक बोतल, एक स्कूटी और युवती का बाल बरामद किया।अज्ञात युवती की पहचान गुमला जिले के करंज थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में हुई आरोपी विजय मुंडा उर्फ परना मुंडा राँची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र के मालसिरिंग का निवासी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती और विजय मुंडा पिछले छह सालों से लिव इन में रहते थे और युवती लगातार शादी का दबाव बना रही थी।गुमला जिले की रहने युवती राँची जिले में रहकर रेजा का काम करती थी, इसी दौरान विजय से संपर्क हुआ और दोनों एक साथ रहने लगे।युवती अपने परिवार वालों से कम बातचीत करती थी। दोनों के रिलेशनशिप के बारे में युवती के परिजनों को जानकारी थी, लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि युवती की हत्या विजय कर देगा।

बताया जा रहा है कि युवती जब विजय को लगातार शादी का दबाव बनाने लगी तो विजय ने उसकी हत्या की साजिश रची और उसे हत्या से पहले उससे शादी का वादा किया।विजय ने युवती को बताया कि एक ओझा ने उसे बताया है कि शादी से पहले दोनों एक साथ रहेंगे और दूसरे दिन शादी करेंगे।ओझा की कही बातों के अनुसार उसने युवती को कहा कि कर्रा स्थित सोनमेर मंदिर में शादी करेंगे लेकिन उससे पहले दोनो एक साथ रहना चाहते हैं,उसके बाद मंदिर जाकर शादी करेंगे।बिजय के इस आश्वासन के बाद दोनों स्कूटी से कर्रा पहुंचे और मुरहू पार टांड़ के खेत में बने कुंबा में दोनों सो गए।युवती जब पूरी नींद में थी, इसी बीच आरोपी ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी और उसके शरीर में पेट्रोल डालकर जला दिया।

बताया गया कि आरोपी ने साक्षय मिटाने के लिए उसके चेहरा और प्राइवेट पार्ट को जला दिया और फरार हो गया।मृतका का कपड़ा, चप्पल सहित मोबाइल और अन्य सामानों को भी अपने साथ ले गया, जिसे बाद में पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद किया।

इधर एसपी अमन कुमार ने इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 12 अप्रैल को कर्रा के मुरहू पारटांड़ खेत में बने कुंबा से एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया था। युवती की पहचान के लिए पुलिस ने डीएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में एक टीम बनाई थी, जिसमें थाना प्रभारी मनीष कुमार के अलावा मुकेश कुमार यादव दीपक कांत कुमार और तकनीकी शाखा के एक्सपर्ट शामिल थे।गठित टीम ने कांड का गहनता से अनुसंधान कर एवं मृतका की शिनाख्त के लिए 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की थी। टीम ने जांचोपरांत पहले युवती की शिनाख्त की उसके बाद मामले की पड़ताल के दौरान राँची के पिठोरिया निवासी आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिसिया पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी विजय को हिरासत में लिया, जिसने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकारी और हत्या के कारणों का खुलासा किया।एसपी ने बताया कि आरोपी युवती की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि युवती शादी का दबाव बना रही थी।युवती के शादी के दबाव के कारण उसने हत्या का प्लान बनाया और प्लान के अनुसार उसकी निर्मम हत्या कर फरार हो गया।

एसपी ने बताया कि मृतका के परिजनों एवं उसके सहेलियों को गुमराह करने के लिए मृतका का फोन अपने पास रखा था और उसके फोन पर आए कॉल रिसीव कर जवाब देता था ताकि किसी को यह शक न हो कि युवती मर चुकी है।

error: Content is protected !!