हाइवा और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, ड्राइवर की जिं’दा जलकर मौ’त,कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
हज़ारीबाग।झारखण्ड के हज़ारीबाग ज़िले में बरकट्ठा-एनएच 2 पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ।एक ट्रेलर और हाइवा की आमने-सामने की टक्कर में ट्रेलर चालक की घटनास्थल पर ही जलकर मौत हो गई।यह हादसा बरकट्ठा थाना क्षेत्र के कोनहारा में हुआ।बताया जा रहा है कि यह हादसा रात के समय हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर दिल्ली से कोलकाता की ओर जा रहा था, जबकि हाइवा कोलकाता से दिल्ली की ओर आ रहा था। डायवर्सन के पास, ट्रेलर और विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिससे आग लग गई और ट्रेलर में तेजी से फैल गई।हाइवा का चालक और खलासी भागने में कामयाब रहे, जबकि ट्रेलर चालक बुरी तरह जलकर मर गया।
घटना की सूचना मिलने पर बरकट्ठा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जिसका स्थानीय निवासियों ने विरोध किया। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद पुलिस वहां से चली गई।दमकल गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।एक दमकलकर्मी ने बताया कि ट्रेलर में आग इतनी भीषण थी कि उसे काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।इसके बाद ही आग पर काबू पाया जा सका।
डीएसपी अजीत कुमार बिमल ने बताया कि घटना में एक चालक की मौत की पुष्टि हुई है।बाकी चालकों और परिचालकों की तलाश जारी है। घटना के बाद जीटी रोड जाम हो गया, जिसे खुलवाने के प्रयास जारी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। बरकट्ठा, बरही और गोरहर की पुलिस मौके पर मौजूद थी।

