तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति को रौंदा,मौके पर मौत,बाइक से सब्जी लेने बाजार जा रहे थे…

 

लोहरदगा।झारखण्ड के लोहरदगा में सोमवार सुबह तेज रफ्तार ने एक बुजुर्ग की जान ले ली।मामला जिले के पावरगंज चौक का है।जानकारी के अनुसार, लोहरदगा शहर के मुख्य चौक पावरगंज चौक में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति को रौंद दिया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान स्व.रामबलभ्भ भारती के 62 वर्षीय पुत्र चंदन भारती के रुप में की गयी है।

बताया जा रहा है कि मृतक लोहरदगा के संजय गांधी पथ इलाके के रहने वाले थे।वह तस्सर विभाग सह गिरिवर शिशु सदन स्कूल के प्रबंधक पद से रिटायर हो चुके थे।घटना के वक्त चंदन भारती घर से सब्जी लेने के लिए पास के बाजार में जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक बॉक्साइट लोडेड ट्रक ने बाइक सवार चंदन को अपनी चपेट में ले लिया। तेज रफ्तार ट्रक ने चंदन को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

इधर, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लियामफिर आगे की कार्रवाई में जुट गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों को भी मामले की जानकारी दी गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

error: Content is protected !!