Ranchi:फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धुआं-धुआं हुआ आसमान,करोड़ों के सामान जलकर राख..

 

राँची।राजधानी राँची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फर्नीचर फैक्ट्री में आज रविवार की दोपहर भीषण आग लग गयी।आग लगते ही आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया।आग इतनी भयानक है कि आसमान काले धुएं के गुब्बार से ढंक गया। अग्निशमन विभाग की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची है।अग्निशमन कर्मी करीब 4 घंटे से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जतायी जा रही है।

फैक्ट्री के संचालक गुरबचन सिंह ने बताया कि इस आगलगी की घटना में करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान है।आज रविवार होने के कारण फैक्ट्री में कोई मजदूर नहीं था, जिससे किसी के जान को कोई नुकसान नहीं हुआ है।हालांकि जब आग लगी तब दो तीन मजदूर फैक्ट्री के अंदर थे, लेकिन समय रहते दोनों बाहर निकल आयें।

बताया जाता है कोकर इंडस्ट्रीयल एरिया में सुप्रीम टेक्नो इंडिया नाम से फर्नीचर फैक्ट्री में कई नामी गिरामी कम्पनी के फर्नीचर का सामान था।दुकान के साथ साथ गोदाम भी था।आग पूरी बिल्डिंग में लगी है।आग लगने से करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया है।समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का कार्य जारी है।एक दर्जन से ज्यादा दमकलगाड़ी मौके पर मौजूद है।

error: Content is protected !!