अपराधियों ने पत्थर खदान के मुंशी को घर में घुसकर मारी गोली,जांच में जुटी है पुलिस…

 

पाकुड़।झारखण्ड के पाकुड़ जिला में सदर प्रखंड के सोलागढ़िया गांव में सोमवार की रात्रि लगभग 8.30 बजे कुछ अपराधियों ने एक पत्थर खदान के मुंशी को उसके आंगन में घुसकर गोली मार दी।घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गया।सूचना मिलते ही नगर हिरणपुर व मुफसिल थाना की पुलिस घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।सोलागढ़िया गांव निवासी 36 वर्षीय कासिम अंसारी बाइक से अपने घर पहुंचा था। वहीं पर पहले से घात लगाए बैठे अपराधी उसके आंगन में घुसकर गोली मार दी जिस कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गया।गोली चलने की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया।

फायरिंग की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस ने घायल का बयान भी दर्ज किया।इधर स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल रेफर कर दिया।वहीं घायल कासिम अंसारी ने बताया कि दो दिन पूर्व पत्थर व्यवसायी जियाउल ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी और आज कुछ अपराधी घर में आकर दो गोली मारकर फरार हो गया।

इस घटना को लेकर नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम कासिम के घर पहुंची और जांच शुरू कर दी गयी है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई के साथ ही अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

वहीं घायल कासिम अंसारी का इलाज करने वाले सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रकाश मुर्मू ने बताया कि कासिम के शरीर में पांच मार्क मिले हैं। यहां पर उसका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

error: Content is protected !!