रामगढ़ में ढाबा के बाहर खड़ी कार में लगी आग,कार जलकर राख,गोड्डा से राँची जा रही थी..

 

रामगढ़।झारखण्ड के रामगढ़ जिले के मांडू में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 के किनारे खड़ी एक मारुति सुजुकी कार में अचानक आग लग गई। गोड्डा से राँची जा रही यह कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के समय कार में सवार लोग शांति मानसरोवर ढाबा होटल में खाना खाने रुके थे।खाना खाकर बाहर आने पर उन्होंने देखा कि उनकी गाड़ी धू-धूकर जल रही थी। स्थानीय पुलिस और आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी।यह घटना मांडू डीह इलाके की है। कार के मालिक विभा मंडल देवघर में NREP विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। विभा मंडल ने बताया कि यह गाड़ी बिल्कुल नई थी और इसी साल 2 जनवरी को खरीदी गई थी। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

error: Content is protected !!