सब-इंस्पेक्टर का शव थाना के बगल में मिलने से सनसनी,राँची से मालखाना का चार्ज देने आए थे…जांच में जुटी है पुलिस

 

सरायकेला।झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार को एक पुलिस वाले का शव सुबह-सुबह पाया गया। ये शव थाना से सटे मैदान से ही पाया गया।इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी है वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है।

आरआईटी थाना क्षेत्र से सटे जागृति मैदान में शनिवार तड़के सब इंस्पेक्टर अरुण सिंह का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार उनका शव मैदान के उत्तरी छोर पर स्थित मुर्गा दुकान के पीछे पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।बता दें कि अरुण सिंह राँची से मालखाना का चार्ज देने के लिए सरायकेला आए थे, वे पूर्व में आरआईटी थाना में पदस्थापित रह चुके थे और अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले थे।  

शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।मृतक के हाथ और कान खून से लथपथ अवस्था में थे। इस घटना को लेकर आरआईटी थाना प्रभारी संजीव सिंह ने कहा है कि सब इंस्पेक्टर अरुण सिंह की मौत कैसे हुई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।इस मामले की छानबीन की जा रही है और पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

 

मिली जानकारी के अनुसार अरुण कुमार सिंह जो वर्तमान मे कोर्ट, राँची मे पदस्थापित थे, उनका शव सरायकेला जिला के RIT थाना के बगल मे स्थित मैदान मे RIT थाना पुलिस के द्वारा पाया गया है।प्राप्त सूचनानुसार मृतक पूर्व मे RIT थाना मे पदस्थापित थे।ये इस थाना के मालखाना प्रभारी थे तथा अभी तक मालखाना का प्रभार नहीं दे सके थे।प्रभार सौपने के लिए करीब डेढ़ महीना से आये हुए थे। वर्तमान थाना प्रभारी के अनुसार थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने उन्हें यहाँ ठहरने की व्यवस्था भी कराई थी ।उन्हें मालखाना के प्रदर्शो को मिलाने के लिए थाना प्रभारी ने कहा था।

सूत्रों के अनुसार कल रात्रि मे करीब 11 बजे थाना के गस्ती पदाधिकारी को घटनास्थल से थोड़ी दूर पर शराब के नशे मे मिले थे।गस्ती पदाधिकारी ने उनसे कहा था कि इतनी रात्रि मे कहाँ घूम रहे तो उन्होंने गश्ती दल को डांट दिया था।सुबह मे थाना के नजदीक जाग्रति मैदान मे उनका शव पाया गया जिनके सिर मे चोट का निशान तथा बगल मे बड़े पत्थर पर खून का धब्बा पाया गया तथा उनके नाक और कान से खून निकला पाया गया।हत्या है या फिर दुर्घटना पुलिस जांच में जुटी है।

 

….

….

…..

error: Content is protected !!