ड्यूटी से लापता पुलिस जवान का शव जंगल से बरामद,जांच में जुटी है पुलिस

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिला में पुलिस जवान की पत्थर से कूचकर हत्या की गई है। पुलिस जवान देवघर में श्रावणी मेला की ड्यूटी के बाद से लापता था। पुलिस ने जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। गुरुवार को पलामू में लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के जंगल से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया।उस व्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या की गई थी।बाद में शव की पहचान पुलिस जवान विजय उरांव के रूप में हुई। विजय उरांव पलामू के सदर थाना क्षेत्र के चियांकि के रहने वाले थे।विजय उरांव पुलिस ट्रेनिंग सेंटर मुसाबनी में ट्रेनिंग कर रहे थे। इसी क्रम में उनकी तैनाती देवघर श्रावणी मेला में हुई थी।

विजय उरांव की पत्नी ने पुलिस को बताया है कि श्रावणी मेला के बाद से ही उनसे बातचीत नहीं हो रही थी। बाद में उनसे संपर्क की कोशिश की गई थी उनसे लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा था।साथी जवान भी विजय की खोजबीन कर रहे थे।पूरे मामले को लेकर पत्नी सीटीसी मुसाबनी भी गई थी और शुक्रवार को पलामू पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ मुलाकात करने के लिए भी गई थी।

इस घटना को लेकर लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि गुरुवार को बरामद शव की पहचान पुलिस जवान विजय उरांव के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए राँची के रिम्स भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि गला दबाकर और पत्थर से कूचकर जवान की हत्या की गई है।मृतक की पत्नी ने पुलिस को कई बातों की जानकारी दी है और बताया है कि पुलिस जवान पिछले कई दिनों से लापता था

error: Content is protected !!