Ranchi:पिठोरिया में एक युवक का शव बरामद, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका,कई हिरासत में…
राँची।राजधानी राँची के पिठोरिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। व्यक्ति का शव राहा मौनजारा गांव से बरामद किया गया है।मृत शख्स की पहचान मौनजारा गांव निवासी लुम्बा उरांव के रूप में की गई है।वहीं पुलिस का दावा है कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही कांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिठोरिया के रहने वाले लुम्बा उरांव का शव गुरुवार को गांव के पास ही झाड़ियों से बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार लुम्बा की हत्या कर उसके शव को छुपाने की नीयत से झाड़ियो में फेंक दिया गया है। ग्रामीणों की शव पर नजर गुरुवार की सुबह पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी।सूचना मिलने के बाद पिठोरिया थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर तफ्तीश में जुट गई है।
अब तक के जांच में लुम्बा उरांव की हत्या में किसी बेहद नजदीकी का हाथ बताया जा रहा है।पिठोरिया पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है।पुलिस का दावा है कि हत्याकांड का खुलासा बहुत जल्द कर लिया जाएगा।वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों ने पुलिस को लुम्बा की हत्या के पीछे की वजहों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।बताया जा रहा है कि एक बेहद नजदीकी ने ही लुम्बा की हत्या करवाई है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।
वहीं मामले को लेकर राँची के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया की शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। रूरल एसपी के अनुसार हत्याकांड में पुलिस को अहम साक्ष्य मिले हैं।जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

