Ranchi:जोन्हा फॉल में डूबे टीचर का शव 24 वें दिन हुआ बरामद…फोटो खिंचवाने के दौरान तेज धार में बह गए थे…
राँची।झारखण्ड के राँची जिले के जोन्हा फॉल में डूबे डीपीएस के यूजिक टीचर का शव 24 दिन के बाद मिल गया है। बीते दिनों अनगड़ा थाना क्षेत्र में स्थित जोन्हा जलप्रपात में डूबे डीपीएस राँची के शिक्षक का शव 13 जुलाई को मिला। म्यूजिक टीचर माईकल घोष 19 जून को फॉल पर घूमने के लिए गए थे। आज रविवार सुबह जोन्हा जलप्रपात से चार किलोमीटर दूर झाड़ी में फंसा हुआ उनका शव मिला।
मामला जोन्हा फॉल का है। करीब एक माह पहले वह अपने दोस्तों के साथ गए थे। पानी के पास जाकर वह फोटो खिंचवा रहे थे। इसी बीच फिसलकर वह तेज धारा में बह गए थे। 19 जून को मूसलाधार बारिश भी हुई थी और जलप्रपात विकराल रूप में था। एक माह से उनके शव का पता लगाया जा था।आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया गया।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शनिवार को भी प्रशासन ने संगीत शिक्षक का शव खोजने के लिए ड्रोन कैमरा लगाया,नदी में लगभग 10 किमी दूर तक उन्हें खोजने का प्रयास किया गया, परंतु शिक्षक का कोई सुराग नहीं मिला। थाना प्रभारी हीरालाल शाह ने बताया कि लगातार दो दिन तक ड्रोन कैमरा के माध्यम से शव खोजने का प्रयास किया गया था।

