रॉन्ग साइड से आयी बाइक ने कार में मारी टक्कर फिर ग्रामीणों के साथ मिलकर कर दी तोड़-फोड़

 

गुमला।झारखण्ड के गुमला जिले के मुरकुंडा गांव में सड़क दुर्घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। दरअसल गुरुवार शाम को रॉन्ग साइड से आ रही बाइक की एक कार से टक्कर हो गयी।बाइक पर तीन युवक सवार थे।बताया जा रहा है कि टक्कर के लिए बाइक सवार युवक जिम्मेदार थे, लेकिन हादसे के बाद उनलोगों ने कार चालक से उलझते हुए उनकी गाड़ी पर जोरदार हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवकों ने सबसे पहले कार को निशाना बनाया। जिसे देखकर वहां मौजूद कुछ ग्रामीण और राहगीर भी उग्र हो गये और कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। हालात बिगड़ता देख कार चालक मौका पाकर फरार हो गया और किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।पुलिस ने कार पर हमला करने वाले एक युवक को हिरासत में ले लिया है, जबकि घटना में शामिल अन्य युवकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।फिलहार पुलिस पूरे मामले की जांच की कर रही है। पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटना के बाद कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।साथ ही लोगों से अपील की गयी है ऐसी स्थिति होने पर सबसे पहले पुलिस को सूचना दें।

error: Content is protected !!